Download App from

Follow us on

अकबरपुर कोतवाली में डीएम व एसपी ने सुनी समस्यायें, दिए निर्देश भूमि विवाद के मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराये निस्तारण : डीएम

Spread the News

डीटी एनएन।कानपुर देहात

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित दिया।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, थाना समाधान दिवस सहित विभिन्न सदर्भो की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व, भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के दृष्टिगत डीएम ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, थाना प्रभारी अकबरपुर, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

> Trending

> E-Papers

Open Book