Download App from

Follow us on

13 अप्रैल को सरसैया घाट गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व पर होगा कीर्तन समागम

Spread the News

डीटीएनएन। रविंदर सिंह भाटिया (लाडी)
कानपुर। सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा संकट हरन दुख निवारण में 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु‌द्वारे में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन होगा।

यह जानकारी गुरुवार को सरसैया घाट गुरुद्वारे में हुई प्रेसवार्ता में गुरु‌द्वारे के प्रधान सेवक सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने दी। उन्होंने बताया कि रागी कुलजीत सिंह (नैराबी वाले), सरबजीत सिंह (पटना वाले), इंदरजीत सिंह खालसा (कश्मीर वाले), भूपिंदर सिंह (गुरदासपुरी) शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जाएगा।


प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से इंदरजीत सिंह, सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, हरमीत सिंह, परमजीत सिंह, राजू वालिया, रंजीत सिंह, आशुवीर सिंह आदि रहें।

> Trending

> E-Papers

Open Book