डीटी एनएन।कानपुर देहात। रविवार को भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी पार्टी का झंडा फहराकर सेल्फी लेकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की। बाद में प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने संगठन के लिये कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष को याद करने के साथ आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बताया।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। यहां मौजूद कई पूर्व जिलाध्यक्षों के अलावा कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी रहीं। जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहाकि संगठन की मजबूत शक्ति के कारण आज हम देश के 75 फीसदी हिस्से में सत्ता हासिल कर लोगों की सेवा के काम में लगे हैं।
उन्होने कहा कि आज से आंबेडकर जयंती तक पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पार्टी की नीतियों और सरकारों की उपलब्धियां पहुंचायेंगें।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सर्वसमाज को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है । उन्होंने का केवल उत्तर प्रदेश में भाजपा के 3 करोड़ प्राथमिक सदस्य है।
जबकि 2.50 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य है। पूर्व अध्यक्ष वंश लाल कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, डा. सतीश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री राम जी मिश्र, पूर्व विधायक निर्मला संखवार, चेयरमैन राम जी गुप्ता, अमित तिवारी, सोनू, नीरज पांडेय, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।