डीटी एनएन।रूरा
इन दिनों डेरापुर ब्लॉक परिसर में पानी की किल्लत से कर्मचारी व आने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक में वाटर कूलर लगा है। यह काफी समय से खराब है। दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जिसमें एक दूषित पानी दे रहा हैं। आने वाले लोग हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को विवश होते हैं। कहने के लिए परिसर में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं।
एक में बालू गंदा पानी आता है और दूसरे में समर लगा है जिससे ब्लाक में कर्मचारियों को पानी की आपूर्ति की जा रही है ब्लॉक में कर्मचारियों के अलावा प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न कार्याें से आते हैं। पानी की समस्या से लोगों को दिक्कतें होती हैं। वाटर कूलर लगा है, लेकिन उसका लाभ नहीं मिल रहा। मरम्मत भी नहीं की जा रही। कार्य से ब्लॉक आए राम अवतार दीक्षित ने कहा कि ब्लॉक में तो पेयजल के इंतजाम होने चाहिए। यहां पूरे ब्लॉक क्षेत्र से लोग आते हैं।
बोले जिम्मेदार
महिमा विधार्थी बीडीओ ने बताया कि वाटर कूलर की मरम्मत कराई जाएगी। जिन हैंडपंपों से दूषित पानी आता है, उनको मरम्मत कराया जायेगा