Download App from

Follow us on

दोसर वैश्य के 40वें सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े एक दूसरे के हुये

Spread the News

डीटीएनएन
कानपुर। श्री दोसर वैश्य बाल गोपाल मंडल के 40वें सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े एक दूसरे के हुये। इस सामूहिक विवाह में वैश्य समाज के 11 जोड़ांे का विवाह पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ कराया गया।


अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री सोनू गुप्ता, व्यवस्थापक विजय गुप्ता के नेतृत्व में पूरी संस्था इस ईश्वरीय कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग की भावना से कार्य करती है। नवविवाहित जोड़ों को संस्था के सहयोग से बेड, सोफा, टीवी, अलमारी, सिलाई मशीन मिक्सी , गैस बर्नर , कपड़े इत्यादि मूलभूत आवश्यकता की सभी वस्तुएं दी गईं।


’ मार्गदर्शक मण्डल के श्री प्रेम कुमार गुप्ता संस्थापक विद्या सागर गुप्ता राम गोपाल गुप्ता अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता ने बताया कि दिन में नव वैवाहिक जोड़ो को रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक रूप से फेरे कराए गए जबकि शाम को एक साथ सामूहिक रूप से सभी जोड़ो का भव्य रूप से जयमाल कराया गया’।

नव वैवाहिक जोड़ो को आशीर्वाद देने के लिये सांसद रमेश अवस्थी के अलावा विधायक महेश त्रिवेदी, सलिल विश्नोई अमिताभ बाजपेई अति विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह, अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर अनीता गुप्ता , विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण पाठक, विशिष्ट अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि सुरेश अवस्थी, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संस्था की ओर से अध्यक्ष मनोज गुप्ता, व्यवस्थापक विजय गुप्ता मारबल , महामंत्री सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता, राहुल गुप्ता,गोपाल गुप्ता, कपिल गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अमित दोसर, शिवकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, देव नारायण गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, गोपाल दोसर, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता एवं मंडल के सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

> Trending

> E-Papers

Open Book