कानपुर। लायंस क्लब कानपुर आस्था ने एवरेस्ट विजय अभियान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने वाले लॉयन सुबोध विजय का गुरुवार को इसकॉन मंदिर में स्वागत किया। सुबोध विजय ने विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं का आरोहण करने के साथ एक लाख पौधों का रोपण भी किया है।
उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र और लायन डिस्ट्रिक्ट 321 – बी2 की पिन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से मंडलाध्यक्ष लॉयन अनिल अरोरजी और उपमण्डलाध्यक्ष प्रथम लायन सन्मति सराफ ने अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि उपमण्डलाध्यक्ष द्वितीय लॉयन डॉ शरद अग्निहोत्री के अलावा पूर्व मंडलाध्यक्ष लॉयन श्यामजी निगम, वंदना निगम, एचएस कलसी, वीणा मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अतुल सेठ, रूचि अग्निहोत्री व नवगठित लायंस क्लब मारुति के सदस्य विनीत त्यागी, अभिषेक शुक्ल व रमाकांत जयसवाल उपस्थित रहे।