कानपुर। महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित फिक्की फ्लो संस्था द्वारा शुक्रवार को चकेरी एयरपोर्ट प्रवेश द्वार में महिला सशक्तिकरण दर्शाते स्मृति चिन्ह का अनावरण हुआ। जिसमें नारी के शक्ति और विभिन्न रूपों को दर्शाया गया है।
बताया गया कि नारी आज सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में संस्था द्वारा 10 वर्षों के समाज को समर्पित कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि संस्था वर्षों से महिलाओं की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। इस मूर्ति को मिश्रित धातुओं से शिल्पकार प्रहलाद सिंह और संतोष कुमार ने निर्मित किया है। वहीं इसे एयरपोर्ट पर स्थापित जयेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डा. वंदना पाठक, गेस्ट आफ आनर एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार थे। वहीं कार्यक्रम को पारुल राजोरिया, श्वेता श्रीवास्तव, चेयरपर्सन नलिनी सावल के निर्देशन सफल हुआ। वहीं अर्चना खेता, डा.अनुराधा वाष्र्णेय ने सहयोग किया।