Download App from

Follow us on

गोविंद नगर से निकली भव्य शोभा यात्रा, उमड़े हज़ारों भक्त

Spread the News

धार्मिक शोभायात्राओं के आयोजन से परंपराएं और संस्कृति आगे बढ़ती हैं… शोभायात्राओं में हमारी संस्कृति के रंग दिखते हैं… हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के मौके पर गोविंद नगर से निकल गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े… जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़े… भजन गाते हुए और प्रभु की भक्ति में झूमते हुए निकली शोभायात्रा में पूरे कानपुर के लोग शामिल हुए…


श्री सनातन धर्म मोहन मंदिर कमेटी,ब्लॉक 5, गोविंद नगर द्वारा रामनवमी के पावन पर्व के पूर्व आयोजित पारंपरिक विशाल शोभा यात्रा का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, समिति चेयरमैन अजय कपूर, चेयरमैन विजय कपूर ने किया और क्षेत्रवासियों को नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व की शुभकामनाएँ दी… इस मौके पर बलदेव राज मल्होत्रा अध्यक्ष सनातन धर्म मोहन मंदिर, भारत भूषण कपूर, अनिल कपूर, सुनील दीक्षित, अनिल बजाज, अनिल यादव सभासद, नीरज, मयंक पांडेय, सुधीर झा, रामकुमार पाठक, राहुल बघेल कमल द्विवेदी, विवेक चोपड़ा, कृष्ण चोपड़ा, संजय कुमार देवेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे…