Download App from

Follow us on

मोतीझील से सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च मौन जुलूस में दिखा आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश

Spread the News

डीटीएनएन
कानपुर। आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या से शहर में आक्रोश है। विरोध में बुधवार शाम भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विकास सिंह भोले के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद युवा समिति के बैनरतले एक नौस जुलूस और कैंडल मार्च निकाला गया। यह मौन जुलूस मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू होकर गोल चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्गव स्थानीय लोग इस मार्च में शामिल हुए। दीपू पांडे, दिनेश राय, पार्षद पप्पू पांडे, चोरू त्रिपाठी, अशोक दुबे, अशोक सिंह दद्दा, जनक सिंह चौहान, जितेंद्र गांधी, मनोज सिंह, राजेश सेंगर, निर्भय आदि मौजूद रहे।