कानपुर। आगामी 24 अप्रैल को सीएसए मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर अकबरपुर लोकसभा के अंतर्गत जगह-जगह संगठन की हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं एवं लोगों में उत्साह को देखते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने दावा किया है कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सभा में भाग लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सांसद भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने बताया कि इस सभा को अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा कल्याणपुर मंडल की ओर से एक बृहद बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शत्रुघ्न सिंह विद्यालय, पुरानी शिवली रोड में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद पुत्र और युवा भाजपा नेता विकास सिंह भोले ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विकास सिंह भोले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।
भाजपा की नीतियां ही आज पार्टी कार्यकर्ताओं को गौरव और आत्मविश्वास से भर रही हैं। विकास सिंह भोले ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता को देखते हुए यह तय है कि 24 अप्रैल को होने वाली सभा में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक भीड़ पहुंचेगी। बैठक में जनक सिंह, अशोक सिंह दद्दा, पार्षद आनंद शुक्ला, अशोक दुबे, अनीता चतुर्वेदी, सीमा एमबीए, सरोज कटियार, आर. एस. अग्निहोत्री, प्रियंका बाजपेई, सौरभ दीक्षित, देबू चौहान और दीप अग्निहोत्री सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और भाजपा इसे चुनावी माहौल के लिहाज से बेहद अहम मान रही है।