Download App from

Follow us on

रोवर- रेंजर्स समागम का हुआ आयोजन

Spread the News

कानपुर: 29 -30 मार्च को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के निर्देशन में द्वि दिवसीय अंतर महाविद्यालय रोवर- रेंजर्स समागम महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें सी.एस.जे.एम विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग किया । प्राचार्य प्रोफेसर अंजू चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक ,सामाजिक ,भावात्मक और आध्यात्मिक विकास करते हुए उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए विशेष नागरिक बनाना है। मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार यादव( कुल सचिव सी.एस.जे.एम विश्वविद्यालय )विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मुरलीधर राम गुप्ता( क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ) डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह (जिला मुख्य आयुक्त सी.एस.जे.एम रोवर्स रेंजर्स जिला संस्था विश्वविद्यालय कानपुर) प्राचार्य प्रोफेसर अंजू चौधरी मौजूद रही।