Download App from

Follow us on

रूरा ओवरब्रिज दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, यात्रा होगी सुगम-डीटीएनएन रूरा कानपुर देहात

Spread the News

रूरा कस्बाई लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे केबिन पर बना ओवरब्रिज जल्द ही दुधिया रोशनी से जगमगाने लगेगा।मंगलवार को सेतु निगम ने सोडियम लैंप लगाना शुरू कर दिया है। एक से डेढ़ सप्ताह के अंदर ओवरब्रिज पर सोडियम लैंप उजाला करने लगेंगे।

कस्बा में ओवर ब्रिज यात्रा सुगम करने के साथ ही रूरा के आसपास की जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2019 में रूरा रेलवे केबिन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वर्ष 2025फरवरी में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया और वाहन फर्राटा भरने लगे।

बिना किसी जनप्रतिनिधि के लोकपर्ण के पुल में वाहन दौड़ने लगे लेकिन आज तक उस ओवरब्रिज पर पथ-प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके चलते रात को आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हुआ करती थी।लेकिन सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज पर सोडियम लैंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि एक से डेढ़ सप्ताह के अंदर पूरी तरह से सोडियम लगाने के साथ सोडियम लैंप उजाला भी करने लगेंगे।