डीटीएनएन
कानपुर। कमिश्नरेट की पहल और पुलिस व समाज के बीच समन्वय का प्रतीक के रुप में
गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने महाराजपुर थाने में नव निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा को संपन्न किया। इस मौके पर व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय भी मौजूद थे।
यह पुलिस व जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने की एक अच्छी पहल होगी। साथ ही सद्भाव, नैतिकता व सेवा भावना को बढ़ावा मिलेगा। समाज व पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी महाराजपुर और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।