आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट में चित्र प्रदर्शनी।- सांसद रमेश अवस्थी ने किया चित्र प्रदर्शन का अवलोकन।
प्रमुख संवाददाता / दीनार टाइम्स
कानपुर।
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में सांसद रमेश अवस्थी ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीडीओ दीक्षा जैन व एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद सांसद श्री अवस्थी ने कहा कि 1975 के आपातकाल में तत्कालीन सरकार ने जमकर जुल्म किए थे।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के काले इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। 1947 के बाद 1975 में जनता पर इतने जुल्म किए गए थे।
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अवस्थी ने कहा कि इमरजेंसी एक काला इतिहास थी। यह जरूरी है कि इस बात को वर्तमान व युवाओं की भावी पीढ़ी जाने, कि किस तरह से जनता का उत्पीड़न किया गया।
पिछली सरकारों में लूटमार, भ्रष्टाचार, अपराधों का बोलबाला था। कोई सुनवाई भी नहीं थी। 2017 में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। हर दिशा में, हर ओर विकास की गंगा बह रही है।
अब जब 2027 में चुनाव आने वाले हैं, विपक्षी अनर्गल बयानबाजी करने लग गए हैं। श्री अवस्थी ने कहा कि देश के मन में मोदी हैं, और मोदी जी के मन में देश है।
उन्होंने दावा किया कि 2027 में विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार 350 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।