[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

दिवाली मेले में शिविका कलसी की स्टॉल पर छाईं ब्लॉक प्रिंट और इकत कुर्तियां

Spread the News


800 से 1000 रुपये की रेंज में युवतियों ने की पसंदीदा कुर्तियों की खरीदारी, खादी की रिवर्सिबल जैकेट भी बनी आकर्षण
संवाददाता/ डीटीएनएन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में आयोजित दिवाली मेले में शिविका कलसी की स्टॉल युवतियों के आकर्षण का केंद्र रही। स्टॉल पर ब्लॉक प्रिंट और इकत की कुर्तियां खूब पसंद की गईं। 800 से 1000 रुपये की रेंज में उपलब्ध इन कुर्तियों की खरीदारी में युवतियों ने खास दिलचस्पी दिखाई।

इसके अलावा खादी की रिवर्सिबल जैकेट भी लोगों को खूब लुभाती नजर आईं। पारंपरिक खादी को आधुनिक अंदाज में पेश करती इन जैकेटों ने मेले में आने वालों का ध्यान खींचा। शिविका की स्टॉल पर पारंपरिक प्रिंट और आकर्षक डिजाइन के परिधानों का संगम देखने को मिला। महिला संघ की ओर से 4 और 5 नवंबर को आयोजित इस मेले में करीब 70 स्टॉल लगाए गए थे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छोटे उद्यमियों, कारीगरों और विक्रेताओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

> Related News

No PDF URL provided.