Download App from

Follow us on

उन्नाव के शुक्लागंज 150 साल पुराना ब्रिटिशकालीन पुल टूटाःशुक्लागंज-गंगाघाट में नए पुल की मंजूरी प्रक्रियाधीन, सीएम योगी ने दिया आश्वासन

Spread the News


उन्नाव


उन्नाव के शुक्लागंज 150 साल पुराना ब्रिटिशकालीन पुल टूटाः
शुक्लागंज-गंगाघाट में नए पुल की मंजूरी प्रक्रियाधीन, सीएम योगी ने दिया आश्वासन


डीटीएनएन शुक्लागंज


उन्नाव के शुक्लागंज कानपुर राज्य मार्ग जोड़ने वाला पुल की एक महत्वपूर्ण चर्चा सामने आई है। गंगा नदी पर बना 150 वर्ष पुराना ब्रिटिशकालीन पुल पिछले वर्ष टूट गया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने 19 फरवरी को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने नए पुल के निर्माण की तत्काल स्वीकृति की मांग की। साथ ही अंतरिम व्यवस्था के रूप में पीपे के पुल की मांग रखी थी

पुल के टूटने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। आए दिन सुबह शाम जाम के साथ-सा राहगीरों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। गंगा नदी के दूसरे पुल पर जाम की स्थिति बन रही है।
व्यापारी राकेश मिश्रा के मुताबिक, व्यापार प्रभावित हो रहा है। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सरकार ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि नए पुल की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्यवाही तेज कर दी गई है। प्रशासन इस मामले को प्राथमिकता से देख रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
नए पुल के बनने से शुक्लागंज, गंगाघाट और आसपास के हजारों लोगों को फायदा होगा। यातायात सुगम होगा और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। प्रशासन के आश्वासन से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

> Related News

No PDF URL provided.