[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया ईद का त्योहार!

Spread the News

ईद का त्यौहार मिल-जुलकर खुशियाँ मनाने और अपनों के लिये प्यार जताने का मौका देता है। टीवी के कलाकारों ने भी ईद का त्योहार पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठाने से लेकर ईदी देने और लेने तक, हर कलाकार के पास ईद को यादगार बनाने का एक खास तरीका रहा।


‘भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा, ऊर्फ आसिफ शेख ने बताया, ‘‘ईद हमेशा मेरे दिल के करीब रही है और यह त्यौहार मुझे प्यार, खुशी तथा पारिवारिक एकजुटता की भावना से भर देता है। हालांकि, इस साल मेरी सेहत कुछ खराब है।

मुझे हाल ही में सेट पर साइटिका का तेज दर्द उठा था और हालात मेरे लिये मुश्किल हो गये। लेकिन इससे मेरा त्यौहार मनाने का उत्साह फीका नहीं पड़ा। मैंने अपने प्रियजनों के साथ मिलकर त्योहार का जश्न मनाया। पारिवारिक स्नेह, त्यौहार के लिये उनका तैयार होना और ईद के व्यंजनों का मजा लेना मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। मैं सभी को खुशियों, सेहत और समृद्धि से भरी ईद की शुभकामनाएं देता हूँ।’’


‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की चमची, यानि ज़ारा वारसी ने बताया, ‘‘ईद हमेशा खास होती है; हंसी, प्यार और त्योहार के लज़ीज़ खाने की खुशबू से भरी हुई। मैं लखनऊ से हूँ, जहाँ ईद का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए यह त्योहार मेरे दिल के बहुत करीब है। ईद पर तैयार होना भी बहुत खास होता है। इस बार मैंने एक खूबसूरत कढ़ाईदार सलवार सूट चुना, जिसके साथ मैचिंग चूड़ियाँ पहनी। हाथों में मेहंदी लगाना और ईदी लेना-देना तो इस त्योहार की सबसे मज़ेदार बातों में से एक है! मैं जहाँ भी रहूँ, परिवार का प्यार और साथ मिलकर खुशी बाँटने का एहसास इस त्योहार को सच में यादगार बना देता है!‘‘


‘भाबीजी घर पर हैं‘ के टिल्लू, ऊर्फ सलीम ज़ैदी ने बताया, ‘‘ईद प्यार, एकता और आभार का खूबसूरत जश्न है, जो परिवार और दोस्तों को करीब लाता है। पारंपरिक कुर्ता पहनना, इत्र लगाना और अपनों के साथ ईदी का लेन-देन इस त्योहार को और खास बना देता है। मेरे लिए ईद सिर्फ़ दावत का मौका नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल संजोने का दिन है।’’

> Related News

No PDF URL provided.