कानपुर। वैशाखी पर्व को मुख्य रखते हुए नगर कीर्तन रविवार शाम को गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं पंज प्यारों की अगुवाई में गुरूद्वारा रामगढ़िया से आरम्भ होकर सुभाष रोड, लाल बंगला, गुरू गोबिंद सिंह मार्ग, गुरुद्वारा माता साहिब कौर, लखनऊ बाई पास रोड, हरजिन्दर नगर चौराहा, गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह तथा गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से होता हुआ गुरुद्वारा रामगढ़िया सुभाष रोड में समाप्त हुआ।
नगर कीर्तन में खालसा स्कूल, हरजिंदर नगर इंटर स्कूल और अन्य स्कूलों के भी बच्चे रहे जिसमें बच्चों का स्कूली बैंड भी रहा कीर्तन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा माता साहिब कौर गुरुद्वारा अजीत नगर के सब प्रबंधक और स्त्री संघ की माताएं भी रही प्रधान यशवंत सिंह मीत प्रधान गुरमीत सिंह सेक्रेटरी लखविंदर सिंह लकी इंद्रजीत सिंह जसपाल सिंह आदि लोग रहे ऑल इंडिया रामगढ़िया बोर्ड के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खालसा ने अपने ग्रह के बाहर ठंडे पानी का शरबत वितरण किया और पांच प्यारों को माला पहन के उनका सम्मान किया इस तरह से नगर कीर्तन लाल बंगला मार्केट गुरुद्वारा माता साहिब गुरुद्वारा अजीत नगर साहिब गुरुद्वारा सिंह सभा हरजिंदर नगर से होता हुआ वापस रामगढ़िया गुरुद्वारा साहब पहुंच प्रधान साहब न गुरुद्वारा साहब पहुंचकर संगत का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा रामगढ़िया कमेटी के सीनियर प्रधान स० अशवंत सिंह, प्रधान स० अमरजीत सिंह एवं संस्था के महासचिव स० लखविन्दर सिंह भमरा ने आई त्तंगतों को बधाई दी तथा सेवा करने वाले संस्थाओं व अतिथियों का धन्यवाद किया। गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष/महामंत्री एवं रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष महामंत्री ने नगर कीर्तन में आयी संगत का धन्यवाद किया। प्रबन्धक कमेटी के सभी सदस्यों ने गुरू महाराज की सेवा की। मुख्य रूप से स० गुरमीत सिंह, स० सुखवंत सिंह, स० परमजीत सिंह, स० बलबीर सिंह, स० जसपाल सिंह, स० जोगिन्दर सिंह, स० हरजीत सिंह, स० जरनैल सिंह, स० गुरप्रीत सिंह, स० ओमकार सिंह, स० अर्जुन सिंह, स० हरसिमरन सिंह आदि ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका एवं गुरू साहिब का आशिर्वाद लिया।