Download App from

Follow us on

भाजपा नेता चमचागिरी करें लेकिन कार्यकर्ताओं कीः स्वतंत्रदेव

Spread the News


अंजनी निगम, डीटीएनएन

कानपुर, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि पार्टी के मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का एक ही काम है कि वे चमचागिरी करें। अब यह जानना जरूरी है कि किसकी चमचागिरी करें। तो आप कार्यकर्ताओं की करें क्योंकि वो देवतुल्य हैं जिनके समर्पण और परिश्रम से संगठन इतना महान बना है।


वे आज नवीन मार्केट स्थित पार्टी के उत्तर जिला कार्यालय में पहुंचे और खाद्यान्न से बने प्रधानमंत्री के चित्र को देख कर प्रशंसा की। कुछ देर पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बन कर कार्य करें और अपेक्षा न करें लेकिन यह तय समझिए की पार्टी कभी न कभी आपकी क्षमता और योग्यता का आंकलन कर सम्मान देगी। घर में बैठे रहेंगे तो एमएलसी का टिकट नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा जिला उपाध्यक्ष से अध्यक्ष बनने में अनिल दीक्षित को ही लंबा समय लगा। उन्होंने मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा को देख कर कहा कि ये 32 साल पहले विद्यार्थी परिषद में मेरे साथी थे और अब मीडिया प्रभारी ही बन सके हैं लेकिन पार्टी के लिए समर्पित हैं। एसआईआर के लिए बनी मानीटरिंग टीम के साथ वार्ता कर जानकारी ली कि विधायक सांसद को छोड़ कर कितने लोगों को फोन किया जाता है।


बाद में नयागंज स्थित गुजरात भवन में दो शक्तिकेंद्रों की बैठक थी जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष रहे। कार्यकर्ताओं का निर्माण संगठन का मुख्य लक्ष्य है, शक्तिकेंद्र की बैठक में वहां का संयोजक, बगल में अध्यक्ष बैठे, उस वार्ड का अध्यक्ष बैठक का संचालन करे और आभार प्रदर्शन प्रभारी करे। इतना कह कर उन्होंने एक बूथ अध्यक्ष को खड़ा कर संचालन करना सिखाया, दूसरे को खड़ा कर आभार प्रदर्शित कराया। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में मेरे हाथ पैर भी कांपते थे लेकिन आगे बढ़ना है तो सीखिए।
बैठक और स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महामंत्री अवधेश सोनकर, डॉ जनमेजय सिंह, अनुराग शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े, अरविंद मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सीमा कमल मिश्रा, प्रिया, रोहित साहू, सुनीता गौड़, विधि राजपाल आदि प्रमुख रूप से रहे।


> Related News

No PDF URL provided.

Shelter, Vaccinate and Save Street Dogs Makhana Farming: Bihar Farmers Earning ₹30 Lakh Sunita Williams’ Space Journey Holi in India भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया