[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

यूपी में नम्बर 1 है कानपुर देहात पुलिस

Spread the News

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस ने पाया प्रदेश में प्रथम स्थान -आईजीआरएस शिकायतों की निस्तारण रैंकिंग में कानपुर देहात का जलवा, जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान अश्विनी शुक्ल । कानपुर देहात जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए निरंतर प्रयत्नशील जिले की पुलिस कप्तान आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस ने नया आयाम स्थापित किया है|

आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में कानपुर देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है… जिले की एसपी श्रद्धानंद पांडेय के कुशल मार्गदर्शन दर्शन में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान पाकर शानदार प्रदर्शन किया…जिले की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानपुर देहात में एसपी का पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रही हैं उनके प्रयास सार्थक हो रहे हैं|

अपराधिक घटनाओं के होने पर जहां तत्काल मौके पर पहुंच निरीक्षण उनके वर्कआउट के लिए काम करती हैं… वही अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए भी लगातार अपराध गोष्ठी की बैठक कर मजबूत पुलिसिंग के लिए निर्देश दे रही हैं|

यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और अपराधों पर रोकथाम के लिए वह प्रयास सड़क पर उतरकर पैदल मार्च करती हैं जिससे जिले के कानून व्यवस्था में सुधार आया… इसके साथी प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए आइजीआरएस कार्मिकों के कार्य की मानिटरिंग करती हैं तथा आइजीआरएस पोर्टल के साथ अन्य विभिन्न संदर्भों से आने वाले शिकायती पत्रों पर भी गंभीरता से जांच कर उनके निस्तारण पर जोर दिया|

इसके साथ कार्य में लापरवाही बरतने वाले कई कर्मचारियों को दंडित किया जिससे शिकायतों की गुणवत्ता निस्तारण में सुधार आया…एसपी के इस सराहनीय प्रयास से आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कार्य में बनी रैंकिंग में कानपुर देहात पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल किया| ये कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता है|

> Related News

No PDF URL provided.