Download App from

Follow us on

भाजपा नेता ने घर घर दस्तक दे बताई सरकार की उपलब्धियां

Spread the News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज सिंह भदौरिया के द्वारा बर्रा क्षेत्र में आम जनमानस के बीच पहुंच योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पुस्तिका भेंट कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज भदौरिया ने आम जनमानस से भारत के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री भदौरिया ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल रहे तथा प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट एवं स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊंचाइयां छू रहा है। पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक निवेशकों ने योगी सरकार के नेतृत्व में उद्योग लगाने के लिए 45 लाख करोड़ का एमओयू साइन किया है।

आज उत्तर प्रदेश में व्यापार रोजगार शिक्षा चिकित्सा विद्युत एवं कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हुई है। प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने गर्मजोशी से सूबे की सरकार को सराहा है।

इस दौरान मनोज भदौरिया के संग घर घर संग चल रहे पंकज राजावत ने शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ अन्नदाता किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवा और रोजगार, हस्तशिल्प, ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमिता, समाज कल्याण, पेंशन योजनाओं, राशन वितरण आदि जैसे विभिन्न विषयों की जानकारियां देते हुए कहा कि प्रदेश अब भयमुक्त है। मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का भी ख़्याल भाजपा सरकार ने रखा है। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान है।

श्री भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से लाखों लाख बेघर लोगों को अपना घर मिल सका है। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि आज वह बर्रा जरौली खाड़ेपुर क्षेत्र के प्रत्येक घर घर में जाकर निवासियों को सरकार के द्वारा कराए गए कार्यों को बताने तथा पुस्तिका वितरित करने का कार्य उनके द्वारा किया गया है जो अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

> Trending

> E-Papers

Open Book