धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट, जानें वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई…ताजा आंकड़ें अनुसार फिल्म ने बीते फ्राइडे को 6.70 करोड़ रुपये कमाए, जो गुरुवार के 7.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 6 प्रतिशत से ज्यादा की है…धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट, जानें वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई|
धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट…धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने इतिहास रच दिया और रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि अब चौथे सप्ताह में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के 24वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, जिससे इसके कुल कलेक्शन पर भी असर पड़ा है|
एक डेटा के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये कमाए, जो गुरुवार के 7.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है. शुरुआती दिनों की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है.धीरे धीरे फिल्म के लिए लोगों का उत्साह कम हो रहा है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसके कारण प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. वहीं शुरुआती हाइप भी अब खत्म हो रहा है, ऐसे में वीकडेज में दर्शकों की संख्या में भी कमी देखी गई. हालांकि रोजाना के आंकड़ों में गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल प्रदर्शन अब भी काफी शानदार है|
थिएटर में 23 दिन पूरे होने के बाद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,055.12 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि भारत में इसकी कुल कमाई 1,263.26 करोड़ रुपये रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ने 23वें दिन 2 करोड़ रुपये और कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी में होने वाली कमाई 408 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 1,671.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.