Download App from

Follow us on

मयूर केपीएल ट्राफी का ग्रीन पार्क में भव्य अनावरण |

Spread the News


ग्रीन पार्क में गूंजा केपीएल का थीम गीत ‘खेलेगा कानपुर, देखेगा इंडिया’

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया केपीएल ट्रॉफी का अनावरण
आलोक अग्रवाल/दीनार टाइम्स
कानपुर। आईपीएल और यूपी टी-20 के तर्ज पर होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की ट्राफी का भव्य अनावरण आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ।केपीएल ट्रॉफी का अनावरण होते ही ग्रीन पार्क स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। दो मार्च से शुरू होने जा रहे शहरी क्रिकेट महाकुंभ में विजेता टीम को किसी केपीएल ट्राफी के साथ 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। ट्राफी अनावरण समारोह में लीग की छह फ्रेंचाइजी के मालिक के साथ उनके कप्तान और स्वजन तथा उप्र के पूर्व क्रिकेटर शामिल रहे। मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अवनीश अवस्थी ने केपीएल ट्राफी का अनावरण किया। केपीएल गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बत्ताया कि ट्राफी के अनावरण के लिये जोरशोर से तैयारियां की गई थी। शहर की हर विधानसभा में केपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है। दो से 11 मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर दिन 10 से 15 हजार क्रिकेट प्रेमियों को निशुल्क मैच दिखाने के साथ ही उनके मनोरंजन का प्रबंध किया गया है।


डॉ. संजय कपूर ने कहा कि केपीएल युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच देगा। केपीएल ट्राफी अनावरण को भव्य बनाने के लिए ग्रीन पार्क में बड़ा स्टेज सजाया गया था। इसमें ट्राफी फीफा वर्ल्ड कप की तरह सामने रखी गई। इस दौरान पूरे स्टेडियम में कानपुर प्रीमियर लीग का थीम गीत ‘खेलेगा कानपुर, देखेगा इंडिया’ की गूंज रही।


देश की इस सबसे बड़ी शहरी लीग के आयोजन के लिए हर स्तर पर जोरों से तैयारियां की जा रही है। जिससे क्रिकेटप्रेमी इस लीग का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि केपीएल के लिए सभी प्रायोजक फाइनल हो गए हैं। दस दिन चलने वाले केपीएल में कुल 18 मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर किया जाएगा। केपीएल ट्रॉफी का अनावरण होते ही ग्रीन पार्क स्टेडियम में तिरंगा छा गया और मनमोहक आतिशबाजी ने सभी का मनमोह लिया। ट्रॉफी के अनावरण के दौरान मुख्य अतिथि श्री अवस्थी ने भाग ले रही टीमों को बधाई देते हुए अपने कनपुरिया प्रेम को दिखाते हुए खिलाड़ियों से को संबोधित किया |

> Related News

No PDF URL provided.