Download App from

Follow us on

कानपुर को भाजपा ने बदनामपुर, जामपुर बना दिया : अखिलेश यादव

ग्रीन पार्क क्यूरेटर शिवकुमार निधन
Spread the News

*विधायक अमिताभ बाजपेई के बेटा-बहू को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया आशीर्वाद
सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भी पहुंचे
शहर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत
रविंदर सिंह लाडी/ डीटीएनएन


कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शहर का नाम कई घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। कार पलटना, पुलिस-वकील गुटबाजी और एनकाउंटर की स्क्रिप्ट, गरीब ब्राह्मण की झोपड़ी जलवाने, सीएमओ डीएम विवाद, गंगा नदी में भाजपा सरकार की ओर से गंदा नाला गिराने की चर्चाओं में लिया जाने लगा है। करीब पांच पन्नों की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि कानपुर की बात अखबारों में छपी खबरों के बगैर नहीं हो सकती हैं।

स्मार्ट सिटी ने ऐसा काम किया है कि इसका नाम बदलकर जामपुर कर देना चाहिए। पनकी पावर प्लांट और घाटमपुर के लिग्नाइट नेयवेली प्लांट को लेकर कहा कि यदि वह ठीक से चलता तो बिजली की समस्या हल हो जाती। यही वजह है कि कानपुर में कोई निवेश नहीं करना चाहता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पद्मश्री स्वर्गीय गिरिराज किशोर के नाती तन्मय के विवाह पूर्व आशीर्वाद देने तिलकनगर उनके आवास पर भी गए। वह मेहरबान सिंह का पुरवा स्थिति ज्योति यादव के घर भी गए। वहां अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में एएसआई श्याम सिंह यादव की बेटी संध्या को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। संध्या की 21 फरवरी को शादी है।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र शिखर बाजपेई के विवाह समारोह में पहुंचकर नवयुगल को आशीर्वाद दिया। बिठूर के एक होटल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

> Related News

No PDF URL provided.

Shelter, Vaccinate and Save Street Dogs Makhana Farming: Bihar Farmers Earning ₹30 Lakh Sunita Williams’ Space Journey Holi in India भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया