Download App from

Follow us on

आईएमए की इफ्तार पार्टी में मज़हबी सद्भाव के दर्शन – प्रमुख संवाददाता/दीनार टाइम्स

Spread the News


कानपुर। आईएमए की इफ्तार पार्टी में मज़हबी सद्भाव के दर्शन देखने को मिले। शुक्रवार को इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की कानपुर शाखा ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन, आई.एम.ए. भवन में किया। रोजा इफ्तार पार्टी में आई.एम.ए. डाक्टरों और उनके परिजनों तथा अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विकास मिश्रा, सचिव, आई.एम.ए. कानपुर ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर डॉ. कलीम अहमद खान ने दिया।


आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग सदियों से आपसी भाईचारा बनाकर रखते हैं। पर्व-त्योहार में एक-दूसरे के घर जाकर पकवान खाते हैं। ऐसे आयोजनों से सद्भावना, प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। यह कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर डा. कलीम अहमद खान व डॉ. मोहम्मद जमील ने बताया कि आई.एम.ए. का उद्देश्य अपने सदस्यों को चिकित्सीय ज्ञान से अवगत कराना तथा मेलजोल और प्रेम बढ़ाना है, तभी हम समाज में सेवा सुदृढ़ता से कर पायेगे। डॉ. मोहम्मद अहमद ने भी रमजान के बारे में बताया। इस रोजा इफतार कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर डा. कलीम अहमद खान डा. मो. जीमल, तथा डॉ.गयासुद्दीन मोहम्मद सिद्दीकी थे।


डा. निहाल अहमद, डा. मो. अहमद, डॉ. गुल शगुफ्ता, डा. परवेज खान, डॉ. लुबना परवेज़ खान, डा. असीम उल्ला खान व डा. जमील अहमद, डा. मो. सुहेल, डॉ. फहीम अंसारी, डॉ. उरूज जहां, डॉ. मोहम्मद वसीम, डॉ. अनीस, डॉ. नदीम आदि उपस्थित थे। आई.एम.ए. कानपुर शाखा के पदाधिकारियों में डा.नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष), डॉ.विकास मिश्रा (सचिव), डॉ. चंद्रू निहलानी (उपाध्यक्ष), डॉ. आशीष कुमार शाह (उपाध्यक्ष), डॉ. कुणाल सहाय (उपाध्यक्ष), डॉ. अमित सिंह गौर, (उपाध्यक्ष), डॉ. दीपक श्रीवास्तव (वित्त सचिव), डॉ. ऋचा लूथरा (सांस्कृतिक सचिव),डॉ. क्षमा शुक्ला (संयुक्त सचिव), डॉ. सौरभ लूथरा (संयुक्त सचिव), डॉ. अंतरा देबरॉय (संयुक्त सांस्कृतिक सचिव), डॉ. कुलदीप सक्सेना (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. वी.सी. रस्तोगी (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. यू. सी. सिन्हा, डॉ. देवज्योति देबरॉय, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

> Trending

> E-Papers

Open Book