Download App from

Follow us on

नगर निगम सदन में सर्वसम्मति से चुने गए कार्यकारिणी के छह सदस्य

Kanpur Nagar Nigam
Spread the News


डीटीएनएन
कानपुर। नगर निगम सदन में शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति के लिए भाजपा के पांच और सपा की एक पार्षद को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। महापौर ने सभी सदस्यों को बधाई दी। मात्र 15 मिनट में सदन की बैठक हो गई। और सपा की एक पार्षद को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। महापौर ने सभी सदस्यों को बधाई दी। मात्र 15 मिनट में सदन की बैठक हो गई।

दो बजे बैठक शुरू होते ही कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्यों के चुनाव की घोषणा की गई। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद व कार्यकारिणी समिति के सदस्य यशपाल सिंह ने सदन में बताया कि उनकी पार्टी ने सहमति से कार्यकारिणी समिति के लिए पांच नाम तय किए हैं। इनमें भवानी शंकर राय, नित्या वाजपेयी, राजकिशोर यादव, अभिनव शुक्ला गोलू, नीरज कुरील शामिल हैं।


महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि विपक्ष की तरफ से सपा पार्षद मधु यादव का नाम आया है। आप, एआईएमआईएम या किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने भी दावेदारी नहीं की |


ये भी पढ़े : जेके मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ



> Related News