बायोमेट्रिक के बाद हुए सात फेरे
रविंदर सिंह लाडी/ डीटीएनएन
कानपुर। शहर के चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विवि के मैदान में गुरूवार नजारा पूरी तरह बदला था। मैदान में चारों ओर विवाह से जुड़े मंत्र गूँज रहे थे। मंच के सामने 600 से अधिक जोड़े एक दूसरे के सामने थे। साथ हीं नई जिंदगी शुरू करने का संकल्प ले रहे थे। आयोजन था सीएम सामूहिक विवाह योजना का। मैदान में बने पंडाल में लोग एक दूसरे को बधाई दे थे रहे थे। साथ हीं इस अनूठे पल को कैद करने के लिए परिजन अपने स्मार्टफोन से कभी सेल्फी तो कभी पूरे पल की फोटोज ले रहे थे। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कई प्रशासनिक अफसर मंच पर थे। साथ ही पूरे कार्यक्रम पर अपनी निगाहें लगाए थे।
लगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस, फेस से एक दूसरे को पहचाना: अक्सर हीं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ये देखने में आता था, फर्जीवड़ा होता था। पंजीकरण किसी का होता था, और सामान किसी को पहुंच जाता था। हालांकि इस सत्र से वर-वधू की जहाँ बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगवाई गयीं। साथ ही फेसरिकॉगनिशन सिस्टम से उनके चेहरे को पहचाना गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने कहा, सभी जोड़ों को लाखों रुपये का सामान भी मुहैया कराया गया हैं। जिससे वो अपना गृहस्थ जीवन खुशहालीं से जी सकें। मैदान में उनके खाने-पीने का भी प्रबंध किया गया था।
इस मौके पर विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सीडीओ दीक्षा जैन आदि रहें।