Download App from

Follow us on

चेयरमैन विजय कपूर ने किया उद्धघाटन…

Spread the News

दबौली, कानपुर स्थित नवीन प्रतिष्ठान ‘कटारिया एक्सक्लूसिव गिफ्ट ट्वायज शॉप’ का भव्य शुभारंभ कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन एवं दबौली गुजैनी व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को व्यवसाय की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


मुख्य अतिथि विजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि ‘कटारिया एक्सक्लूसिव’ क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी स्थल बनेगा, जहाँ कास्मेटिक आइटम्स, बच्चों के खिलौने, गिफ्ट आइटम्स, स्पोर्ट्स उपकरण, क्रॉकरी और होजरी आइटम्स उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर विजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से अंशुल कटारिया, देवांश अग्निहोत्री, संजय गुप्ता, राघवेन्द्र गुप्ता, गुंजन लाल शर्मा, मनीष खत्री, सागर मंध्यान, अनूप तिवारी, शालू पांडेय, रामेन्द्र कुशवाहा, सुनील लखवानी, लवी श्रीवास्तव और सूरज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।