Download App from

Follow us on

MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस! इस शर्त पर IPL 2026 में खेलेंगे माही

Spread the News

महेंद्र सिंह धोनी की किसी शर्त पर वापसी हो सकती है यह जरूर जानिए आप भी
IPL 2026 के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है |
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है| धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, मगर उसके लिए एक शर्त है|


बता दें, 44 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने के लिए इंतजार कर रहे हैं| टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं| माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है अभी तक खेले तीनों मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है और आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है|


सीएसके के लिए डबल खुशखबरी यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी फिट होने की कगार पर हैं…एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले से पहले चोटिल एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के पूर्ण फिटनेस के करीब पहुंचने से भारी बढ़ावा मिलने की संभावना है अगले कुछ दिनों में धोनी का फिटनेस टेस्ट होने की संभावना है और अगर वह इसमें पास हो गए तो चेपॉक में दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे|


चोटिल होने की वजह से धोनी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं| पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होम मैच के लिए चेपॉक में भी अनुपस्थित थे हालांकि वह नियमित रूप से टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन सत्र में भाग ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण वह मैच के दिनों में स्टेडियम नहीं गए हैं
आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने सिर्फ 8 मुकाबले ही मिस किए हैं| 3 मुकाबले 2010 में, 2 मुकाबले 2019 में और 3 मुकाबले अब तक 2026 में उन्होंने सीएसके के लिए मिस किए हैं हैरानी की बात ये है कि जिन 8 मैचों में एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं, उनमें से सिर्फ एक ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि माही के बिना सीएसके के लिए मामला नामुमकिन ही है |

> Related News

No PDF URL provided.

Shelter, Vaccinate and Save Street Dogs Makhana Farming: Bihar Farmers Earning ₹30 Lakh Sunita Williams’ Space Journey Holi in India भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया