Download App from

Follow us on

28-29 अपै्रल को प्री मानसून बारिश की संभावना

Spread the News

प्रमुख संवाददाता/दीनार टाइम्स
कानपुर। नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन जो राजस्थान के ऊपर बन गया है उसके कारण अब हवाये थार मरुस्थल राजस्थान से होकर आयेंगी, जिससे कानपुर साहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म शुष्क हवाएं आना शुरू होंगी। यह जानकारी ‘दीनार टाइम्स’ को सीएसए के मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक कानपुर मण्डल और गंगा के मैदानी भागों में लू की संभावना है और तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके उपर डिग्री के ऊपर जाने की संभावना बहुत कम है।

28 व 29 अप्रैल से मौसम प्री मॉनसून की बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ते हुए कानपुर मंडल उत्तर प्रदेश और पूर्वी ज़िलो सहित उत्तर भारत सहित देश कई प्रदेशों में फिर से चालू हो सकती है जिसमें बारिश ओले तेज़ हवाएँ अंधड़, ओलावृष्टि, बज्र पात, आँधी ये सारी गतिविधियां २7/28 अप्रैल से पांच मई तक रुक रुक कर चलने की संभावना है। तापमान 6/7 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। 28 अप्रैल से पांच मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान इन दिनों 36 डिग्री से 37 डिग्री रहने की संभावना मौसमी मॉडल दिखा रहे हैं।

> Related News