लगातार दो मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है| उनके स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. खलील अहमद को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट आई थी हालांकि अब हम आपको इस स्टोरी में बताने वाले हैं उन तीन प्लेयर्स के बारे में जो खलील अहमद को सीएसके में रिप्लेस कर सकते हैं|
28 साल के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. सिमरजीत दिल्ली से आते हैं और वह पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। सिमरजीत ने आईपीएल में अब तक 14 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं|
2021 में आईपीएल डेब्यू कर चुके चेतन सकारिया भी खलील अहमद को रिप्लेस कर सकते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल में 20 मुकाबले खेले हैं और 20 विकेट लिए हैं| भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके उमेश यादव चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं. उनको आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है. उमेश यादव ने आईपीएल में कुल 148 मुकाबले खेले हैं और 144 विकेट लिए हैं|