कानपुर

विधानसभा अध्यक्ष को महिला उत्थान मंडल की बहनों ने रक्षा सूत्र अर्पित किया

Spread the News

Women’s Upliftment Mandal sisters tied Raksha Sutra to UP Speaker Satish Mahana, sharing updates on service and cultural initiatives.

Spread the News

लखनऊ। आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को महिला उत्थान मंडल, लखनऊ की बहनों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र अर्पित किया। बहनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत विजय की मंगलकामनाओं के साथ यह शुभ संकल्प व्यक्त किया।


भेंट के दौरान महिला उत्थान मंडल द्वारा संचालित विभिन्न सेवात्मक व सांस्कृतिक अभियानों जैसे– ‘चले स्व की ओर’ शिविर, दिव्य शिशु गर्भ संस्कार, तेजस्विनी भव अभियान, कैदी उत्थान कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, आध्यात्मिक जागरण, नर सेवा-नारायण सेवा, संस्कृति रक्षा अभियान के अंतर्गत गीता ज्ञान प्रचार क्रांति, गौ संवर्धन, विश्व महिला दिवस (8 मार्च), तुलसी पूजन दिवस (25 दिसंबर), मातृ-पितृ पूजन दिवस (14 फरवरी) आदि की जानकारी भी माननीय अध्यक्ष महोदय को प्रदान की गई।
माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए बहनों को उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय का कैलेंडर एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पिंकी लखमानी, पल्लवी पांडे सहित महिला उत्थान मंडल की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। इनके साथ ही संस्था के श्री अर्जुन भाई एवं श्री नारायण पांडे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

यूपी न्यूज़

Experience Singapore-style fun at Kanpur Expo 2025! From thrilling rides to exotic shopping and a delicious food court, this carnival at Brijendra Swaroop Park...

यूपी न्यूज़

IPS officer Vinod Kumar Singh has been appointed as the Additional Police Commissioner (Crime/Headquarters) of Kanpur Commissionerate Police. Additionally, the jurisdiction of three police...

TV

Spread the News रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं… अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनको फटकार लगाई है…सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया...

यूपी न्यूज़

Spread the Newsडीटीएनएनकानपुर। शिव सेवक समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर परमट स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर में 21वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें करीब...

Copyright © 2020 ZoxPress Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.

Exit mobile version