उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर विकास मंत्री को बताई समस्याएं
डीटीएनएन कानपुर।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी गुरुवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलें। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्या रखी। कहा कि प्रमुख सचिव से पांच बार वार्ता के बाद भी समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं किया गया हैं। इससे कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्यबंदी पर विवश होंगे। पदाधिकारियों ने उन्हें पत्र सौंपा। कहा कि नौ जुलाई को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उन्हें और प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। यहां प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया, प्रचार मंत्री सुधाकर मिश्रा, आनंद मिश्र, अध्यक्ष लखनऊ यूनियन संजय चंद्रा, अमित सिंह, अमरनाथ आदि रहें।