Download App from

Follow us on

पूर्व विधायक अजय कपूर के जन्मदिन पर अटल घाट में मां गंगा की भव्य आरती

Spread the News


वाराणसी सा दिखा नजारा, महादेव के लगे जयकारे
डीटीएनएन। रविंदर सिंह भाटिया (लाडी)
कानपुर। पूर्व विधायक अजय कपूर के जन्मदिन पर अटल घाट गंगा बैराज में मां गंगा की दिव्य महा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती का वाराणसी अंदाज कानपुर के अटल घाट पर देखने को मिला। पूरे आरती के दौरान ‘हर हर महादेव’-‘बम बम भोले’ और ‘जय गंगा मैया’ के नारे गूंजते रहे। शाम चार बजे से ही अटल घाट पर सैकड़ों लोग मां गंगा की महा आरती के लिए एकत्रित होने लगे। पूर्व विधायक अजय कपूर, दादा नगर कोपरेटिव इस्टेट चेयरमैन विजय कपूर, विधायक अभिजीत सिंह सांगा के पहुंचने के बाद ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन के साथ ही मां गंगा की वेद मंत्रों से स्तुति की। मां गंगा को नमन कर विश्व कल्याण के लिए मंगल कामना की गई। काशी की परंपरा को अपनाते हुए गंगा पूजन के बाद दिव्य ज्योति प्रज्जवलित की गई। गंगा आरती देखने और उसे अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोगों में होड़ मची रही। घाट की सीढ़ियों से लेकर नावों तक में बैठकर लोग इस दृश्य को देखने के लिए मगन रहे।


आरती के बाद सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि मां गंगा के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मां गंगा को पवित्रता का प्रतीक और भारत की जीवनदायिनी माना जाता है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अंबुज शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमोद जायसवाल, जगदीश तिवारी, रवि सतीजा, मनोज सेंगर, रिंकू सेठी, बल्देवराज मल्होत्रा, अनिल कपूर, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविन्द त्रिवेदी, पार्षद अनिल यादव, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, नीरज चड्ढ़ा, विपुल त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, वीरेन्द्र वर्मा, अक्षय मिश्रा, आशीष सचान, मुकेश राम चंदानी, प्रिंसू शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, अंकित पाल, संगीत तिवारी, राजू तिवारी, अशोक मिश्रा भूटानी, सुरेन्द्र बिहारी, वीरेन्द्र दुबे, अनिल अग्रवाल, आरके मिश्रा (पप्पू), विष्णू शुक्ला, अशोक सिंह (झब्बू), सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, आरजू सचान, ओमेन्द्र सोनी, गुरविन्दर सिंह (गप्पी), डिम्पल, गोरे लाल गिहार, दिनेश पाण्डेय, निर्मल त्रिपाठी, राम कृष्ण मिश्रा, सुरेश गोयल, मिथलेश पाण्डेय, मन्जू शुक्ला, तारा सिंह, रेखा श्रीवास्तव, साधना सिंह, काजल, ममता सिंह, मन्दा सिंह, रानी कठेरिया, पप्पी बेगम मौजूद रहें

> Related News

No PDF URL provided.