संवाददाता/ डीटीएनएन
कानपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला स्तरीय बैठक अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य एवं जिलाध्यक्ष पंडित योगेश अवस्थी की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय परशुराम अभिनेता रामबाबू द्विवेदी को कानपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को मजबूत करने तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना है।
नवनियुक्त कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक में बृजेंद्र दीक्षित, प्रिंसी पांडे, ऊषा बाजपेई, पूनम पांडे, मंजू मिश्रा, सुनीता मिश्रा, मोनू अवस्थी, अमित त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, सुधांशु मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।