[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

टूटे हाईगेज जर्जर पुल से निकल रहे भारी वाहन, हादसे का अंदेशा।

Spread the News

डीटी एनएन।रूरा
क्षेत्र के रूरा मिंडा कुआं पर स्थिति दो पुलो के जर्जर होने के बाद भी भारी वाहनों का निकलना नहीं बंद है,जिससे लगातार हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

बीते दस माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने  अपनी रिपोर्ट में क्षेत्र के रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर दो किलो पर स्थिति दो पुलो को जर्जर पाया था,जिसमें विभाग के द्वारा जर्जर पुलों पर संकेतक और हाइट गेज लगाने के बाद भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया था,लेकिन अभी भी वाहनों द्वारा हाइट गेज तोड़ कर लगातार भारी वाहनों का प्रवेश जारी है,जिससे जर्जर पुलों पर खतरा मंडरा रहा है।जिससे अन्य राहगीरों को लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।लेकिन विभाग के कई बार हाइट गेज लगाने के बाद भी वाहनों का प्रवेश नहीं रुक पा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा।

बोले जिम्मेदार

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश यादव ने बताया कि हाईगेज विभाग द्वारा लगाए गए थे जो वाहनों ने तोड़े जिसके संबंध में थाना को सूचना भेजी गई थी फिर रिमाइंडर भेजा जायेगा।

> Related News

No PDF URL provided.