Download App from

Follow us on

मातृशक्ति को मेरा प्रणाम : अजय कपूर

Spread the News

  • गोविंद नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक अजय कपूर और चेयरमैन विजय कपूर ने महिलाओं को दुर्गा शक्ति सम्मान से किया सम्मानित
  • सैकड़ो महिलाओं को मिला दुर्गा शक्ति सम्मान, पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बोले कि मातृ शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं

रविंद्र सिंह भाटिया लाडी, कानपुर

शारदीय नवरात्रि पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक अजय कपूर और दादा नगर कोऑपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने संयुक्त रूप से गोविंद नगर स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा शक्ति सामान समारोह में सैकड़ो महिलाओं को सम्मानित किया |



महिलाओं को माता का आशीर्वाद चुनरी पहना कर सम्मानित किया गया | इस मौके पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि पूरी सृष्टि में मातृशक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है | मातृशक्ति में ही पूरी दुनिया समाहित है |

इस मौके पर पूरे विधायक अजय कपूर ने कहा कि माता और बाहनों का आदर और सम्मान करना हम लोगों को बचपन से ही सिखाया जाता है| यह हमारे जीवन के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है| दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह में पूरे कानपुर की सैकड़ो महिलाओं को सम्मानित किया गया |

> Related News