अक्षय तृतीया पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर के गोविंद नगर कैम्प कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें अजय कपूर ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. पूजन और आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति अक्षय थी. भगवान परशुराम ने विश्व को एकता का सूत्र दिया।
साथ ही सभी जाति और समाज में समरसता का संदेश दिया. भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय-अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और समानता के मूल्यों को अपनाना चाहिए. हमारा कर्तव्य है कि हम समाज में भाईचारा, शांति और विकास को बढ़ावा दें। यहाँ पर महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, पार्षद सुधीर यादव, अमित जायसवाल, अनिल यादव, आदर्श दीक्षित, बल्देवराज मल्होत्रा, अक्षय मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, अशोक मिश्रा भूटानी, राजू तिवारी, संगीत तिवारी, अंकित पाल, आरके मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, पवन तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, विष्णु शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, योगेंद्र यादव, अवधेश त्रिपाठी, राकेश मिश्रा पप्पू, सुरेश गोयल, दिलशाद अहमद मुकरी, गोरेलाल, मोहन पासवान, अमित सिंह परिहार, मिथिलेश पांडे, मंजू शुक्ला, तारा सिंह, ममता देवी, रानी कठेरिया, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे|