Download App from

Follow us on

क्यों 7 में 5 मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस…?

IPL
Spread the News

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा के प्लेइंग XI में नहीं होने से टीम को ओपनिंग पर अच्छी शुरुआत और कप्तान हार्दिक को उनके अनुभव दोनों की कमी खल रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में इस सीजन मुंबई इंडियन्स खराब दौर से गुजर रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगतार दूसरे सीजन खेल रही यह टीम इस सीजन में पहले हाफ का सफर तय कर चुकी है. वह अपने 14 लीग मैचों में से 7 मैच खेलकर 2 जीत ही दर्ज कर पाई है|

उसे गुरुवार को सीजन की 5वीं हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई ने उसे यहां रिकॉर्ड 103 रनों से मात दी, जो आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है. पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खल रही है. स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘मुंबई को रोहित शर्मा की कमी जरूर खली है.

अच्छी शुरुआत के बिना, 210–220 के लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल हो जाता है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अब तक ज्यादा योगदान नहीं दिया है. तिलक वर्मा ने पिछले मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन बाकी बल्लेबाजों को बेहतर करने की जरूरत है. गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह और गजनफर अच्छा कर रहे हैं. उन्हें बाकी लोगों से बेहतर सपोर्ट की जरूरत है. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. इस सीनियर बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 78 रन बनाए थे|

सीजन के चौथे मैच में रोहित चोटिल हो गए थे. इसके बाद से प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं…रोहित पिछले तीन मैच नहीं खेले हैं. रोहित के टीम में न होने से निश्चित रूप से न सिर्फ ओपनिंग प्रभावित हो रही है, बल्कि उनका अनुभव भी कप्तान हार्दिक पांड्या को नहीं मिल पा रहा है. मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था |

गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा के विस्फोटक शतक की बदौलत एमआई जीत की राह पर लौटी थी, लेकिन सीजन के सातवें मैच में एक बार फिर सीएसके ने उसके जीत के क्रम को रोक दिया. सीएसके ने एमआई को 103 रन से हराया. रनों के लिहाज से एमआई की यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है. इस हार के बाद आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का सफर टीम के लिए मुश्किल हो गया है. अब आगे क्या होगा ये तो समय बताएगा |

> Related News

No PDF URL provided.