राखी महोत्सव के आठवें दिन उमड़ा बहनों का सैलाब, विधायक सांगा भी पहुंचे
संवाददाता/ डीटीएनएन
कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से आयोजित राखी महोत्सव के आठवें दिन मंगलवार को भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भावुक नजारा देखने को मिला। करीब 2300 बहनों ने अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास जताया। बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों के उत्साह से आयोजन स्थल भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट से सराबोर रहा।
सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक-एक कर बहनें मंच पर पहुंचीं और अजय कपूर को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। अजय कपूर ने भी बहनों का स्वागत करते हुए उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
सुधा चंद्रन ने बांधी राखी, बोलीं- यह केवल धागा नहीं, विश्वास का रिश्ता
कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने भी शिरकत की। उन्होंने बहनों के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाया और अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधी। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और मशहूर उद्यमी दीपक कोठारी भी कार्यक्रम में पहुंचे और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सुधा चंद्रन ने कहा कि उन्होंने देश में कई कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन हजारों बहनों का एक भाई के प्रति इस तरह स्नेह और विश्वास देखना अद्भुत अनुभव है। राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अजय कपूर ने राखी महोत्सव के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरत मंच दिया है।
बहनों का विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान : अजय कपूर
पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि हर वर्ष जब हजारों बहनें उन्हें राखी बांधने आती हैं तो वह सोचते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है कि उन्हें इतना बड़ा परिवार मिला। बहनों का प्रेम उनके लिए किसी सम्मान, पद या उपलब्धि से कहीं बड़ा है। उन्होंने कहा कि भाई होने के नाते वह हमेशा बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। बहनों की आंखों में खुशी देखना ही उनकी सबसे बड़ी खुशी है और किसी बहन की आंख में आंसू आए तो उसे पोंछना भाई की जिम्मेदारी है।
इन क्षेत्रों से पहुंचीं बहनें
महोत्सव में बर्रा-8, विश्व बैंक बर्रा, राम आसरे नगर, संजय नगर सीटीआई, बर्रा गांव, कर्रही, जूही परमपुरवा, गुजैनी गांव, दबौली, सरायमीता पनकी, सेवाग्राम कालोनी दादा नगर, तात्याटोपे नगर और 48 क्वार्टर किदवई नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बहनें पहुंचीं।
कार्यक्रम में किरन पाण्डेय, शीला सिंह चौहान, मंजू मिश्रा, सुधा निषाद, गंगा निषाद, बबिता चौबे, राजकुमारी विश्वकर्मा, गुड़िया, रेखा देवी, शशि शर्मा, आरती सोनी, राजरानी, आरती सिंह, रूबी, पिंकी गुप्ता, गीता कटियार, शिखा कश्यप, आरती गौतम, कुसुम वर्मा, अनीता शुक्ला, वर्षा चौधरी, बबली तिवारी, रेहाना बेगम, विद्या पाल, नम्रता सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, लक्ष्मी, क्षमा, आरती बाथम, मिथलेश वर्मा, पूजा सिंह, सीता श्रीवास्तव, सरोज पासवान, चंदा देवी पाल, राधिका चौबे, अर्चना देवी, नीलम पाल, रीना देवी पाल, पुष्पा गुप्ता, मामुनी बक्सी, बिंदु, निशा पटेल, कीर्ति स्वर्णकार, नीलम माथुर, सुषमा निषाद, राधा देवी, रीना तुलसा, वंदना, अनीता तिवारी, सुधा, आरती कुमारी, अनीता अहमद, शबाना परवीन, मनीषा, सीमा देवी, सुनीता देवी, राखी, स्वाती वर्मा, एकता कपूर रंजन, काजल शर्मा, मुस्कान वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, अनीता वाल्मीकि, रीमा, विनीता केशरवानी, नीतू वर्मा, पूजा गौतम और मानसी सरोज आदि मौजूद रहीं।