[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

देश की ‘जीडीपी’ यानि गांव, धर्म और परंपरा : नरेंद्र शर्मा

Spread the News

  • नरेंद्र शर्मा कहते हैं कि गांव, धर्म और परंपरा से से ही हमारे देश की प्रगति का रास्ता आगे बढ़ता रहेगा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जीडीपी का असली बदलाव होता है गांव, धर्म और परंपरा…. उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के गांव खुशहाल होंगे तो हम अपने आप तरक्की के मार्ग की ओर बढ़ते चले जाएंगे… गांव में रहने वाले किसान ही खेती करते हैं इसके बाद हमको भोजन मिलता है और इसके अलावा गांव के सर्वांगीण विकास से ही हम विकास के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे|

  • उन्होंने बताया कि धर्म आगे बढ़ेगा तो हमारी अपनी सोच भी अच्छी हो जाएगी सबको समान समझना चाहिए ऐसा हमारा धर्म, हमारी संस्कृति हमको सिखाती है… धर्म का मतलब है कि हमारे संस्कार बहुत अच्छे हो ऐसे ही संस्कार हम अपने बच्चों को दे सकें जिससे कि हमारा आने वाला कल बहुत ही सुंदर हो… हम अगर मंदिर जाएंगे पूजा पाठ करेंगे तो हमारे बच्चे भी उसे मार्ग का अनुसरण करेंगे जिससे हमारा जीवन सफल साबित होगा… धर्म का मतलब है कि हम सच्चे और अच्छे इंसान बने अच्छे कार्य करें|

  • आज मंदिर में हम जब जाते हैं तो ऐसा कई जगह देखा गया है की ना धूप बत्ती ले जा सकते हैं न अगरबत्ती ले जा सकते हैं और ना ही प्रसाद ले जा सकते हैं… अब सवाल यह उठता है कि हमें अपने धर्म को आगे बढ़ाना है तो हमें अपनी संस्कृति जो पुरानी है उसको बरकरार रखना होगा… हमको मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पूजन सामग्री ले जाने की अनुमति होनी चाहिए… जिससे की हम अपने बच्चों को धर्म का अर्थ समझा सकें… उन्होंने कहा कि प्राचीन कल से हमारी परंपरा है कि हम सभी त्योहारों को मिलकर मनाएं… अपनी परंपराओं को हमको सहेज कर रखना होगा… तभी हम एक सुंदर और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकेंगे… इसके लिए हम लोगों को वास्तविक ‘जीडीपी’ पर कार्य करना होगा|


> Related News

No PDF URL provided.