Download App from

Follow us on

शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी

Spread the News

डी टी एन एन। पी.पी.एन. महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन के उत्साह के क्षितिज को छूने का आह्वान है। पी.पी.एन. महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन सचिव प्रो. सुहैल रजा ने खेलों के प्रति जागरूकता एवं खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी – जिससे छात्रों की खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा महाविद्यालय में स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा, जो महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को आगे ले जाएगा। पहले दिन की प्रतियोगिता में पहला वॉलीबॉल का मैच टीम साइंस एवं टीम आर्ट के बीच खेला जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान पी.पी.एन. महाविद्यालय के शिक्षक प्रो बी. डी. पाण्डेय प्रो. अवधेश गुप्ता, डॉ. रामनरेश पटेल, सतेंद्र शंकर शुक्ला,रोहित मौर्या, बादल विश्वास, अनूप सिंह, आदि उपस्थित रहे। तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियो मे अनय मिश्रा, सुरेश ओझा, दिनेश शुक्ला, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे

> Related News

No PDF URL provided.