कानपुर। एज़-2025 विकसित भारत संवाद कार्यक्रम में शहर के प्रमुख 15 उद्यमियों के अलावा प्रतिष्ठित सीए, डॉक्टर व अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम कल होटल लैंडमार्क में आयोजित होग। यह जानकारी आज प्रेस कांफ्रेंस में एज़-2025 विकसित भारत संवाद कार्यक्रम की कोर कमेटी ने आज पत्रकार वार्ता में दी।
प्रेस कांफ्रेंस में धर्मेंद्र सिंह ‘धर्मू’, अनूप जैन, नित्या चावला, सुशील वाधवानी, देवेंद्र डंग, अंकित अग्रवाल व सुरेश गुप्ता मौजूद थे। कोर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ‘धर्मू ने बताया कि इस सम्मान समारोह के मौके पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिंहा मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद देवन्द्र सिंह भोले होंगे।
उन्होंने कहा किम कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों एवं बुद्धजीवियों को सम्मानित किया जाएगा। एज संस्था का कार्यक्रम होटल लैंडमार्क टावर्स में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरु होगा। इसमें कानपुर समेत आसपास के जनपदों के उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। एज 2025 के इस आयोजन में कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, प्रोउट सॉलिसिटर सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग कर रही है।
एज संस्था के धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में तकनीक, चिकित्सा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप करने वाले युवा उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। अनूप जैन देवेंद्र डंक, अंकित अग्रवाल, दिनेश चंद्र राय, सुशील वाधवानी, नित्या चावला ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध, उद्योगपतियों, पेशेवरों और व्यापार जगत के लीडर्स का जमावड़ा होगा, जो भारत के आर्थिक विकास, उभरते व्यापारिक अवसरों और उद्योगों में विस्तार के मार्गों पर चर्चा करने के लिए समर्पित रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर का मिनट टू मिनट प्रोग्राम-जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) मनोज सिन्हा 19 मार्च को शहर में रहेंगे।
वे बुधवार दोपहर 12रू55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। दोपहर दो बजे वे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मनोज सिन्हा सीधे दोपहर 2.40 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। यहां से वे पुराना कानपुर निवासी अपनी चचेरी बहन के घर जाएंगे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे सिविल लाइंस स्थित सुशील सदन स्थित नरेंद्रजीत सिंह के घर जाएंगे। शाम चार बजे श्री सिन्हा फिर होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम छह बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।