प्रमुख संवाददाता/दीनार टाइम्स
कानपुर। धोखेबाज ठग कितने ही शातिर क्यूं न हों, पुलिस से बच नहंी पायेंगे। साउथ जोन की पुलिस ने एक महिला से लाखों की ठगी करने वाले दो युवकांें को झारखंड से दबोचने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के संदिग्ध/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत 20 मार्च वादिनी एकता गुप्ता 128/26 एच-2 ब्लाक किदवई नगर कानपुर के मो0नं0 7408309659 पर मो0 9330324708 से अज्ञात अभियुक्त द्वारा कॉल कर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर फार्म भरवाना और ओटीपी ले लेना व दिनांक 20.03.2025 को बैंक में रजिस्टर मो० नं0 7408309659 बंद करवा देना तथा इन्डियन बैंक किदवई नगर ब्रान्च के वादिनी के खाता संख्या 50230084623 से रूपये 4,62,087 भिन्न-भिन्न तारीखों में धोखाधडी कर निकाल लेने के सम्बन्ध में थाना किदवई नगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 25.मई को समय 11.05 बजे साईबर सेल दक्षिण के सहयोग से थाना किदवई नगर की पुलिस फोर्स ने अभियुक्तों के मौसा के घर ग्राम कुबरी थाना बिरनी जनपद गिरिडीह झारखण्ड से अभियुक्त जावेद रजा अंसारी और शाहिद रजा अंसारी को संबंधित मु0अ0सं0 109/25 धारा 66 क् आईटी एक्टव वढोत्तरी धारा 318(4) बीएनएस को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने अभियुक्तों उपरोक्त से मुकदमे से सम्बन्धित माल दो अदद मोबाइल फोन के बरामद किया गया। झारखण्ड से थाना किदवई नगर कानपुर नगर दुरी 1000 किमी0 होने के कारण गिरफ्तार अभियुक्त जावेद रजा अंसारी और शाहिद रजा अंसारी को जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय सह विशेष न्यायधीश साइबर एक्ट जनपद गिरीडिह के समक्ष पेश कर ट्राजिस्ट रिमाण्ड प्राप्त लिया गया।