भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ अनिल दीक्षित का भव्य स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और उल्लासपूर्ण वातावरण में अपने नए जिला अध्यक्ष के प्रति सम्मान और समर्थन प्रकट किया।
कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान सर्वोपरि: अनिल दीक्षित
पदभार ग्रहण करने के पश्चात अनिल दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
“मेरे जिले के सभी कार्यकर्ता मेरा स्वाभिमान हैं, और उनका स्वाभिमान कायम रखना मेरी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही हमें आर्य नगर और सीसामऊ विधानसभाओं में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और संकल्प के साथ कार्य करना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम ही भाजपा की सफलता की कुंजी है। इसी समर्पण को बरकरार रखते हुए संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाना ही उनका लक्ष्य रहेगा।
दीपू पांडे को नहीं होगा निवर्तमान होने का अहसास
अनिल दीक्षित ने मंच से बोलते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री दीपू पांडे के योगदान की सराहना की और कहा,
“दीपू पांडे और मैंने साथ में राजनीति की शुरुआत की थी। वे मेरे अभिन्न साथी हैं, और मैं अपने पूरे कार्यकाल में उन्हें कभी निवर्तमान होने का अहसास नहीं होने दूंगा। इस बात के सभी कार्यकर्ता साक्षी हैं।”
नए अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग का आश्वासन: दीपू पांडे
पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने अपने संबोधन में कहा,
“भाजपा नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को खास बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाने के लिए मैं पूर्ण निष्ठा के साथ काम करूंगा। मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन की मजबूती के लिए हमेशा अनिल दीक्षित जी के साथ रहूंगा और भाजपा का परचम लहराने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा।”
एकजुटता और समर्पण की प्रतिबद्धता
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त कार्यक्रमों और अभियानों में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर एकजुटता से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी ।संचालन अवधेश सोनकर ने किया,प्रमुख रूप से उमेश निगम, संतोष शुक्ला, राजू शर्मा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,आनंद मिश्रा, वीरेश त्रिपाठी,जनमेजय सिंह,अनुपम मिश्रा, आकाश शुक्ला,रंजीत ,ऋचा सक्सेना ।
इस भव्य समारोह में भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा सहित अनेक मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी संगठन नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगामी चुनावों और अभियानों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।