कानपुर। रविवार को आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली। सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। क्लब में आये हुए सभी सदस्यों, आगुन्तकों एवं उनके परिवारीजनों का स्वागत एवं अभिनन्दन चेयरमैन विजय कपूर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि होली यानी रंगों का त्योहार। ये होली शब्द सुनते ही आंखों के सामने रंग छा जाते हैं। अब तो ये सिर्फ भारत का त्योहार नहीं रह गया है, पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला त्योहार बन गया है। यह एकता का त्योहार भी है। क्योंकि यह लोगों को जाति, नस्ल या धर्म की परवाह किए बिना सबको त्योहार मनाने के लिए एक साथ ले आता है।
क्लब सदस्यों के लिए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाय गये, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने व्यंजनों का स्वाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेकेट्री नवीन मल्होत्रा, रिंकू सेठी, प्रीतम मल्होत्रा, अरुण वाधवा, दिनेश आहूजा, संदीप सिंह, कार्तिक कपूर, मोहित अवस्थी, अंशुल चंदेल आदि मौजूद रहें।