[icon-list id=2454]

Download App from

Follow us on

कानपुर का नाम दुनिया में रोशन किया अमन अग्रवाल ने

Spread the News

-पूरी दुनिया के लोगों के मेन्टल स्ट्रेस को दूर कर रही कानपुर की कंपनी ‘अनफेजड’

  • कंपनी के फाउंडर और सीइओ अमन अग्रवाल रहने वाले हैं कानपुर की एनआरआई सिटी के
  • कई देशों के हजारों लोगों की मेंटल समस्या को दूर कर चुकी है अमन अग्रवाल की कंपनी
  • अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, यूएइ समेत 50 से ज्यादा देशों के लोगों की मेंटल हेल्थ को सुधारने का काम कर रही है कंपनी
  • देश के सबसे बड़े स्टार्टअप की लिस्ट में धीरे-धीरे आगे पहुंच रही है अनफजेड, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को राह दिखा रही है यह कंपनी

कानपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है… एक बार फिर यह साबित कर दिया है बिजनेसमैन गोपाल अग्रवाल के बेटे अमन अग्रवाल ने…. अमन अग्रवाल ने एक ऐसा स्टार्टअप शुरू किया जिसने पूरी दुनिया में अपना परचम बहुत कम समय में लहरा दिया… आज विश्व के 50 से ज्यादा देशों में अनफजेड काम कर रही है|

आपको बता दें कि अनफजेड ऑनलाइन मेन्टल हेल्थ को दुरस्त करने का काम करती है… कंपनी के फाउंडर और सीईओ अमन अग्रवाल ने बताया कि यह स्टार्टअप आने वाले समय में लोगों की उसे समस्या को दूर करेगा जिसके लिए कोई मेडिसिन नहीं बनी है… उन्होंने बताया कि अक्सर मेंटल हेल्थ के लिए लोग जो दवाइयां लेते हैं उससे उनकी समस्या तो हल नहीं होती है बल्कि दूसरी समस्याएं सामने आ जाती हैं लेकिन उनकी कंपनी ऐसे ही लोगों की समस्या को दूर करती है जिससे उनको एक खुशहाल जिंदगी मिलती है|

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति मेंटल स्ट्रेस से परेशान है ऐसे में हम लोग उसकी इस समस्या को बहुत आराम से ऑनलाइन माध्यम से ही दूर कर देते हैं जिसकी वजह से बहुत कम समय में यह कंपनी बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है और लगातार आगे बढ़ रही है… उन्होंने बताया कि हाईटेक दुनिया में हमारी टीम हाईटेक तरीके से लोगों की मेंटल हेल्थ को लेकर कार्य कर रही है… लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हम लोग वीडियो कॉलिंग समेत अन्य हाईटेक उपकरणों का उसे कर रहे हैं… जिससे उनकी समस्या बहुत आसानी से बिना किसी दवाई के दूर हो रही है… दवाइयां का अपना साइड इफेक्ट्स होता है लेकिन हम बिना किसी साइड इफेक्ट्स के उनकी समस्याओं को दूर करने का काम कर रहे हैं जिसकी वजह से कंपनी लगातार प्रगति के पद पर अग्रसर हो रही है|

कानपुर के डीपीएस कल्याणपुर से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अमन अग्रवाल ने आगे की पढ़ाई पूरी की और फिर एक स्टार्टअप की शुरुआत की जिसे कुछ ही सालों में दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है… अभी हाल ही में अमन अग्रवाल को बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड माइटी के सीइओ ने एक शानदार समारोह में दिया… अमन अग्रवाल का कहना है कि 2 लाख 85000 लोगों का उनका परिवार बन चुका है जिनकी मेंटल हेल्थ पर उनकी टीम काम कर रही है उनको काफी रिलेक्स भी बहुत कम समय में मिला है…. 2 साल पहले शुरू किया गया स्टार्टअप आज पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है…. अमन अग्रवाल के पिता गोपाल अग्रवाल कानपुर के बड़े बिजनेसमैन है…. मारुति नंदन कंपनी के वह फाउंडर और चेयरमैन है|

> Related News

No PDF URL provided.