Download App from

Follow us on

चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर ने ‘मातृ शक्ति’ को किया सम्मानित

Spread the News

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से गोविंद नगर दुर्गा मंदिर में दुर्गाशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 400 मातृ शक्तियों को मां दुर्गा के आशीर्वाद स्वरूपी लाल चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक अजय कपूर व दादानगर कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने सभी मातृ शक्तियों का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति के आदर-सम्मान का उत्सव है। यह नारी को उसके स्वाभिमान व शक्ति का स्मरण दिलाता है और साथ ही समाज को मातृशक्ति का सम्मान करने के लिए प्रेरित भी करता है।

उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने का औचित्य भी तभी है, जब हम मातृशक्ति के गुणों का इसी प्रकार सम्मान करें।

उन्होंने कहा कि इस नवरात्रि पर हम सब संकल्प लें कि मातृ शक्ति के प्रति सम्मान रखने के लिए हम अपने घर-परिवार से ही इसकी शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर दादानगर कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य मातृ शक्ति पर ही टिका होता है, क्योंकि एक मां जिस प्रकार अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उन्हें संस्कारवान बनाती है और फिर वही बच्चे देश के कर्णधार बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मिथलेश पांडेय, साधना सिंह, गीता सोनी, तारा सिंह, अनीता पाल, रेखा श्रीवास्तव, ममता सिंह, माया बाजपेई, कुसुम सचान, मंजू शुक्ला, समता कटियार, विमला देवी, मंदा सिंह, अंजू तिवारी,मालती राजपूत, सावित्री, फूलमती, शीला शर्मा, गीता देवी, राजरानी सहित करीब 400 मातृ शक्तियों को दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।