Download App from

Follow us on

पुलिस लाइन में वितरित किया गया त्रिवेणी संगम का पवित्र जल |

Spread the News

प्रमुख संवाददाता/दीनार टाइम्स
कानपुर। अभी हाल में ही समाप्त हुये महाकुंभ के एतिहासिक पावन पर्व के अवसर पर त्रिवेणी संगम प्रयागराज के पवित्र जल का रिजर्व पुलिस लाइन में वितरण किया गया। संगम का जल प्राप्त करने के लिये श्रद्वालुओं में जबर्दस्त उत्साह रहा। चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा और एसीपी लाइन सुमित रामटेके ने पुलिसकर्मी व आमजन को त्रिवेणी संगम का जल वितरित किया।

चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि त्रिवेणी संगम के जल को फायर बिग्रेड के वाहन में आज सुबह कानपुर नगर लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह पवित्र जल श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।


सीएफओ श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की यह मंशा थी कि जो लोग महाकुंभ के दौरान संगम का स्नान नहीं कर पाये हैं, उन्हें भी त्रिवेणी संगम का पवित्र जल मुहैया कराया जाये। उन्होंने बताया कि अभी पांच हजार लीटर का एक टैंकर प्राप्त हुआ है। इसके बाद एक और टैंकर मिलने वाला है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक कार्ययोजना बनाकर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को पुलिसकर्मी, उनके परिवार और आम जनमानस को संगम का जल वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर एसीपी लाइन सुमित रामटेक, आईपीएस समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

> Related News

No PDF URL provided.