Download App from

Follow us on

गुलगुले खिला व टीका लगाकर मनाया गौरैया का जन्म दिन समारोह

Spread the News

गौ-गौरैया संरक्षण समिति की ओर से विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर कृष्णा नगर स्थित द हैपिनेस होटल में गौरैया जन्मदिन का आयोजन किया गया। आयोजन में पाँच अतिथियों संतोष त्रिवेदी,हरजिंदर बोहरा,रामबाबू शर्मा,राजेन्द्र कुमार,अमन शुक्ला को पंच रत्न की उपाधि दी गई ।जिनके द्वारा गौरैया के चित्र के समक्ष पंच दीप प्रज्वलित किये गए व गौरैया के चित्र को टीका लगाकर गुलगुले का भोग लगाया। वह शक्ति हमे दो दया निधे प्रार्थना की गई ।

दो पक्षी प्रेमियो रजनीश द्विवेदी,अनुराग निगम को गौरैया मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि गौरैया जन्मदिन को मनाते हुए आज 9 वां वर्ष है । हम लोग गौरै संरक्षण अभिय मकान की शुरुआत मे गौरैया के घोसलों का निःशुल्क बितरण,दाना-पानी पात्रो का निःशुल्क बितरण,दाना-पानी स्टैंडों का निःशुल्क बितरण व विशिष्ट जनो को दाना-पानी स्टैंड व घोसला भेंट किया था।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक सिंह, अभिषेक ,शुभम मिश्रा,राजेन्द्र केसरवानी,पंकज शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा,सियाराम सिंह,सुनीता प्रजापति, ममता मिश्रा,कुमुद यादव,अनंती पाल,गोलू ठाकुर,संजय मिश्रा,सूरज सिंह,अनुज सिंह,प्रदीप वर्मा,राजू सैनी,सिद्धार्थ सोनकर,अंकित विश्कर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

> Related News

No PDF URL provided.